गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंपायर–स्कोरर पैनल की बैठक संपन्न

रजनीश कुमार, गढ़वा

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारी जोरो पर है । प्रतियोगिता के अंपायर एवं स्कोरर पैनल की महत्वपूर्ण बैठक चिनिया रोड स्थित द फ्लेवर इंपायर में आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता संचालन से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष दीपक ने किया जबकि संचालन सियाराम शरण वर्मा ने किया।मौके पर सचिव आनंद सिन्हा ने प्रतियोगिता के सफल बनाने को लेकर पैनल संयोजक की और से दी गई नामों पर चर्चा की। मैचों के लिए अंपायरों की तैनाती, स्कोररों की जिम्मेदारियां, ग्राउंड एवं टेक्निकल प्रोटोकॉल, खेल भावना बनाए रखने, और विवाद रहित मैच संचालन हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश तय किए गए। प्रतिभागी टीमों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मैच शेड्यूल के अनुरूप समय-प्रबंधन पर भी विस्तृत विमर्श किया गया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें खिलाड़ियों की  पात्रता जांच , पैनल द्वारा जारी नियमावली के पालन तथा मैदान पर अनुशासन सुनिश्चित करना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफल तरीके से आयोजित करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । अंपायर पैनल के सदस्य सियाराम शरण वर्मा और चंद्रभूषण सिन्हा की देख रेख में अंपायर पैनल का गठन किया गया जिसके मैनेजमेंट कमिटी के प्रभारी प्रिंस सोनी,मनीष उपाध्याय,अमित उपाध्याय,को बनाया गया।उनके नेतृत्व में आठ सदस्यीय अंपायर कमिटी का गठन किया गया।जिसमें रोहन तिवारी,मनीष उपाध्याय,अभिषेक द्विवेदी,आदित्य तिवारी, आकाश कुमार, आलोक गुप्ता,प्रवीण मिश्रा का नाम शामिल है जबकि स्कोरर पैनल में नमन कुमार, अभिनव, आकाश,अभिषेक कुमार,दिव्य रंजन चौबे को रखा गया है। लंच कमीटी का प्रमुख अभिषेक द्विवेदी को बनाया गया है|कमेंटेटर के लिए मनोज तिवारी और प्रिंस खान को रखा गया है।वही मैदान संचालन कमिटी में नैतिक कुमार,शहजाद खान को रखा गया है।बैठक में जितेंद्र सिन्हा,सचिव आनंद सिन्हा,पंकज सोनी,प्रवीण मिश्रा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!