भजन किर्तन करने से वातावरण शुद्ध होता है : डा. अनिल

रजनीश कुमार, गढ़वा

खजूरी स्थित रायल ग्रांड परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग शामिल हुए । इस दौरान इनके द्वारा किए जा रहे कीर्तन हरे रामा, हरे कृष्णा… के जयकारे से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा लोग भगवान की भक्ति में डूब गए। अखंड कीर्तन का आयोजन समाजसेवी सह चिकित्सक डा. अनिल साह, डा. आयुष कुमार द्वारा कराया गया था। हरे रामा, हरे कृष्णा के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

24 घंटे के अखंड कीर्तन में शामिल हुए विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग

इस अखंड कीर्तन में रजहरा, पढुआ, लोआदाग, बंका, अधौरा, गोंंदा आदि गांवों के कीर्तन मंडली से जुडे लोग शामिल हुए। सभी ने लगातार 24 घंटें दिन व रात भगवान का भजन कीर्तन किया। मंगलवार के दोपहर तीन बजे से बुधवार के दोपहर तीन बजे तक अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें गढ़वा शहर , खुजरी, मेराल समेत अन्य क्षेत्रों से गण्मान्य लोग शामिल हुए। कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से आनंद चंद्रवंशी, रघुवीर मेहता, सुंदर यादव, प्रदीप यादव, हरिहर मेहता, मानदेव चंद्रवंशी, प्रसाद राम, काशी चंद्रवंशी, दसई राम, संतोष मेहता, रोहित कुमार आदि शामिल हुए। मौके पर डा. अनिल कुमार साह, डा. आयुष कुमार, आरती कुमारी, दिलीप कुमार, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डा. अनिल ने कहा कि भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है। इस भागमभाग जीवन में कुछ समय अवश्य भगवान के लिए देना चाहिए। क्योंकि वह ही जगत के कल्याण करने वाले है। उन्होंने पूरी सृष्टि की रचना की है। ऐसे में हर मनुष्य का फर्ज है कि भगवान के लिए कुछ समय अवश्य दे। अखंड कीर्तन से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!