उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर 11 मई को होगा चुनाव

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा के प्रांगण में शनिवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन हेतु चुनाव की तिथि घोषित की गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए आगामी 11 मई, सोमवार को चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी अवश्य दें, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव सुबह 8:00 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास, शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!