रामनवमी मंगला शोभा यात्रा में युवा शक्ति संघ ने लगाया प्रसाद स्टॉल, रामभक्तों में बांटी खीर-हलवा

रजनीश कुमार, गढ़वा

रामनवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को निकाली गई मंगला शोभा यात्रा के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में युवा शक्ति संघ द्वारा गोविंद स्कूल के गेट के समीप प्रसाद वितरण हेतु स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर बड़ी संख्या में गुजर रहे रामभक्तों के बीच प्रसाद के रूप में खीर और हलवा का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और सभी ने “जय श्री राम” के जयकारों के साथ इस सेवा कार्य की सराहना की। युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष मिंटू मद्धेशिया ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी पूजा के अवसर पर संघ द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मंगला जुलूस के दिन स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, जिसे इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि रामनवमी के मुख्य दिन भी संघ की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस सेवा कार्य में संघ के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। मौके पर अमित कुमार, सनी केसरी, दिलीप गुप्ता, शंकर प्रसाद केसरी, वेद प्रकाश पटवा, गोपाल कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक मद्धेशिया, विक्की पटवा, दिवाकर कुमार, अरविंद कुमार कश्यप, अनूप कुमार, रविंद्र कुमार सहित युवा शक्ति संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!