रामनवमी पर भंडारा एवं मंगलवारी जुलूस को लेकर युवा शक्ति संघ की बैठक सम्पन्न, मिंटू मधेशिया बने अध्यक्ष

रामनवमी के अवसर पर होगा भव्य भंडारा का आयोजन : मिंटू

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा के रंका मोड़ स्थित युवा शक्ति संघ (भंडारा समिति) द्वारा सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सन्नी केशरी ने की, जबकि संचालन रविन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मिंटू मधेशिया को अध्यक्ष, शंकर प्रसाद केशरी को उपाध्यक्ष तथा दिलीप कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रामनवमी के शुभ अवसर पर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति ने गढ़वा जिले के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिंटू मधेशिया ने जानकारी दी कि 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को निकलने वाले मंगलवारी जुलूस के अवसर पर भी सभी रामभक्तों के लिए भंडारा स्थल पर प्रसाद एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में वेद प्रकाश पटवा, गोपाल कुमार गुप्ता, कामेश मेहता, शंकर पहलवान, जितेंद्र कुमार, अमित रंजन, अशोक मधेशिया, विक्की पटवा, दिवाकर कुमार, अनुप कुमार, अरविंद कुमार कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में अशोक मधेशिया ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!