पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक पर भारी रहे दौलत

यह जीत मेरा नहीं पूरे नगर परिषद की जनता की जीत है : दौलत

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा नगर परिषद चुनाव 2026: युवा समाजसेवी दौलत सोनी की ऐतिहासिक जीत झारखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के तहत गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना के बाद आए परिणामों ने स्थानीय राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।

प्रमुख उम्मीदवार


संतोष केसरी – झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित


कंचन जायसवाल – भारतीय जनता पार्टी समर्थित


दौलत सोनी – निर्दलीय प्रत्याशी

हालांकि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं था, फिर भी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार घोषित कर प्रचार-प्रसार किया।

दिग्गजों की कैंपेनिंग भी नहीं आई काम

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गढ़वा के वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी लगातार वार्डों में प्रचार करते रहे। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सभा को संबोधित कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे। वहीं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी अपने समर्थित प्रत्याशी के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया।.इसके बावजूद जनता ने किसी बड़े राजनीतिक चेहरे के बजाय एक युवा, जमीन से जुड़े

समाजसेवी पर भरोसा जताया

परिणाम का गणित पहले ही राउंड से दौलत सोनी बढ़त बनाए हुए थे। वार्ड नंबर 1 से मिली बढ़त अंतिम राउंड तक कायम रही। लगभग 3400 से अधिक वोटों के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। झामुमो समर्थित संतोष केसरी दूसरे स्थान पर रहे।
भाजपा समर्थित कंचन जायसवाल पांचवें स्थान पर रहीं।

जीत के बाद दौलत सोनी का बयान

जीत के बाद दौलत सोनी ने कहा यह मेरी नहीं, गढ़वा नगर परिषद की जनता की जीत है। पहली बार में जो आशीर्वाद मिला है, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। यह साबित हो गया कि यह शहर का चुनाव है, यहां दल से ज्यादा जनता की आवाज चलती है।”

क्या संदेश देता है यह परिणाम?

स्थानीय मुद्दे और व्यक्तिगत छवि राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय नेताओं से ज्यादा प्रभावी रहे। मतदाताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिया।


युवा नेतृत्व को जनता का समर्थन मिलने का संकेत मिला
गढ़वा नगर परिषद का यह परिणाम आने वाले समय में स्थानीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!