मिथिलेश ठाकुर ने झामुमो के समर्पित उम्मीदवार के पक्ष मांगा वोट

रजनीश कुमार, गढ़वा


नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर संपर्क का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित सोनपुरवा में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान मिथिलेश कुमार ठाकुर ने स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद किया और कहा कि नगर निकाय चुनाव विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद झामुमो प्रत्याशी को मिलता है तो नगर परिषद गढ़वा में विकास की गंगा बहेगी। सड़क, नाली, जलापूर्ति, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड नंबर 4 समेत पूरे नगर परिषद क्षेत्र में समुचित विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।
जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समर्थकों ने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए और जीत का दावा किया। चुनावी माहौल को देखते हुए आने वाले दिनों में सभी प्रमुख दलों के नेताओं की सभाएं और जनसंपर्क अभियान और तेज होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!