गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अलखनाथ पांडेय का बयान

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि वे किसी दल के सहारे नहीं, बल्कि जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, हम दल से नहीं, जनता हमें चुनाव लड़वा रही है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों से हमें समर्थन मिल रहा है। अलखनाथ पांडेय ने अपने सादगीपूर्ण जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि वे न तो किसी दिखावे में विश्वास रखते हैं और न ही सुरक्षा के नाम पर बॉडीगार्ड या हथियार लेकर चलते हैं। हम अकेले चलते हैं, हमें बंदूक या बॉडीगार्ड की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ अपने मोहल्ले के 25 लोगों का साथ चाहिए, उन्होंने कहा कि जनता उन्हें एक साफ-सुथरे और ईमानदार उम्मीदवार के रूप में देख रही है। हम खूबसूरत नहीं हैं और न ही बंदूक लेकर चलते हैं, लेकिन लोग हमसे प्यार करते हैं और इसी प्यार के कारण हमें वोट दे रहे हैं। उन्होंने अपने शैक्षणिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि वे जीवन भर पढ़े और पढ़ाए हैं, इसलिए शिक्षा के महत्व को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो युवाओं के लिए नि:शुल्क वाई-फाई की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे । अलखनाथ पांडेय को विभिन्न वर्गों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो गढ़वा नगर परिषद को झारखंड में नंबर वन बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!