रजनीश कुमार,
गढ़वा
गढ़वा : दशहरा के शुभ अवसर पर गढ़देवी मंदिर परिसर में गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पत्रकारों को चुनरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी ने कहा कि पत्रकार सभी कार्यों में पर चढ़कर हिस्सा लेते हैं। किसी भी खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित करने का काम करते हैं । उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ हो जाता है जिसके कारण पत्रकारों को सम्मानित नहीं कर पाते हैं, इसी को देखते हुए आज निर्माण समिति द्वारा मंदिर परिसर में पत्रकारों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में एकम से लेकर नवमी तक माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है । इसके कारण मंदिर परिसर में ज्यादा भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि माता का दर्शन करने के लिए दूसरे प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं।
मां गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों ने चुनरी देकर पत्रकारों को सम्मानित किया। पत्रकारों में चंदन कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, विनय पांडेय, अभिमन्यु पाठक, संदीप केशरी, सोनू कुमार, प्रभाष मिन्ना, बिजेंद्र तिवारी, संजय यादव, नवनीत कमलापुरी, संदीप जायसवाल, पिंटू कुमार, विश्वजीत कुमार रंजन, विकास कुमार, अनिमेष कुमार, कन्हैया चौबे, रजनीश कुमार (बंटी), जितेंद्र कुमार, आकाश लोहार और अतुल दुबे का नाम प्रमुख रहा। निर्माण समिति केआयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष बिनोद जायसवाल (नेताजी) ने किया, सचिव हेमेंद्र सिंह (टिंकू सिंह) और कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने संचालन किया। समिति के उपाध्यक्ष कंचन कुमारी साहू, विनोद प्रसाद (करीमन), अरविंद पटवा, मुन्ना मोबाइल, पवन जायसवाल, सरदार रंजीत सिंह, कृष्णा केशरी समेत अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया। जय मां गढ़देवी धार्मिक न्यास की अध्यक्षता रामचंद्र चंद्रवंशी कर रहे हैं, जबकि न्यास के संरक्षक मंडल में ईश्वर सागर चंद्रवंशी, सुभाष केशरी, विनोद पाठक, महेंद्र प्रसाद, सुभाष कांस्यकार, राकेश पाल, नंदलाल प्रसाद, रणविजय कुमार सिंह, जगजीवन बघेल, यमुना चंद्रवंशी, पंकज केशरी और मनीष केशरी शामिल हैं।









Leave a Reply