रजनीश कुमार, गढ़वा
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मी अब अपने पूरे रंग में नजर आने लगी है। नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन विभाग द्वारा सभी प्रत्याशियों को उनके-उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। जैसे ही चुनाव चिन्हों की घोषणा हुई, वैसे ही राजनीतिक गलियारों और आम मतदाताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस बार चुनाव चिन्ह भी खासे रोचक रहे—किसी प्रत्याशी को छड़ी तो किसी को चूड़ी, किसी को कैमरा तो किसी को सीसीटीवी कैमरा। चुनाव चिन्हों के साथ अब प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में जुट गए हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निम्नलिखित चुनाव चिन्ह
आवंटित किए गए हैं—
अनिल पांडेय को – एयर कंडीशनर
पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त को – छड़ी
अलखनाथ पांडेय को – चूड़ी
आशिष सोनी को – बैटरी टॉर्च
कंचन जायसवाल को – बेंच
दीपक शर्मा को – बिस्कुट
बसंत लाल को – बक्सा
मो. मासूम रजा को – ईंट
मोहम्द याकूब को – बाल्टी
विकास माली को – कैमरा
संजय कुमार को – कार्पेट
संतोष केसरी को – सीसीटीवी कैमरा
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अब घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार का नगर परिषद चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, क्योंकि मैदान में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरे भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
वहीं, आम जनता के बीच भी चुनाव चिन्हों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चिन्ह के जरिए पहचानने और चर्चा करने लगे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि छड़ी, चूड़ी, कैमरा यासीसीटीवी—कौन सा चुनाव चिन्ह जनता के दिलों में जगह बना पाता है और किसे गढ़वा नगर परिषद की कमान सौंपने का मौका मिलता है।













Leave a Reply