घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस
पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं, रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का प्रयोग दंडनीय
रजनीश कुमार, गढ़वा
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शहर के लगभग एक दर्जन होटल, रेस्टोरेंट आदि इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पलामू क्षेत्र के इंडियन ऑयल के एरिया सेल्स मैनेजर भी जागेश्वर महतो भी मौजूद थे। जांच के क्रम में कई प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस सिलेंडरों के उपयोग एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस दौरान केसरी रोल्स, कृष्ण हरि जैसी रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की पुष्टि हुई। वही विद्या स्वीट्स का कमर्शियल सिलेंडर अनधिकृत तौर पर प्रयोग में लाया जा रहा था। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें तथा पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध रखें। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है तथा इससे घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में तिलक उत्पन्न होती है वहीं सुरक्षा संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। एसडीएम संजय कुमार तथा इंडियन गैस के एरिया सेल्स मैनेजर जागेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि गढ़वा शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है, किसी भी प्रतिष्ठा को चाहे कितने भी संख्या में सिलेंडर चाहिए तुरंत उपलब्ध हो जाएंगे, इसके लिए उन्हें सिर्फ संबंधित गैस एजेंसी के पास जाकर आवेदन करना है। इसलिए होटल रेस्टोरेंट आदि कमर्शियल सिलेंडर का ही उपयोग करें इस प्रकार का नया कनेक्शन भी ऑन स्पॉट उपलब्ध है। एसडीएम ने बताया कि नागरिक सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन को लेकर आगे भी इस प्रकार का औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।













Leave a Reply