रजनीश कुमार, गढ़वा
गढ़वा नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्पित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष केसरी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्ला हक अंसारी ने दी। जिला अध्यक्ष ओबैदुल्ला हक अंसारी ने बताया कि नगर परिषद चुनाव में पार्टी ने झामुमो के समर्पित उम्मीदवार संतोष केसरी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे और संतोष केसरी के पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगेंगे। कांग्रेस का यह समर्थन गठबंधन की मजबूती को दर्शाता है और नगर परिषद क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मझिआंव नगर पंचायत में स्थिति इसके उलट है, जहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का समर्पित उम्मीदवार मैदान में है और वहां झामुमो ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस आपसी समझ से दोनों दलों के बीच तालमेल और बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र तिवारी, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष रिषभ चंद्रवंशी, झामुमो जिला सचिव शरीफ अंसारी, मोहम्मद फरीद सहित कांग्रेस व झामुमो के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।













Leave a Reply