रजनीश कुमार, गढ़वा
गढ़वा नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 12 से राजा सिंह ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी नजर आया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजा सिंह ने कहा कि अगर मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हें मिला तो वे वार्ड नंबर 12 को एक विकसित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वार्ड बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। राजा सिंह ने आगे कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और नगर परिषद के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करेंगे। “मेरा लक्ष्य है कि वार्ड 12 के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिलें और वार्ड विकास की मिसाल बने,” उन्होंने कहा। नामांकन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर राजा सिंह के पक्ष में माहौल बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं, जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और वार्ड नंबर 12 की कमान किसके हाथों में जाती है।













Leave a Reply