मतदाताओं का मिला आशीर्वाद तो शहर को बनाए गए स्वच्छ व सुंदर : कंचन
रजनीश कुमार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गढ़वा नगर परिषद चुनाव के लिए कंचन जायसवाल को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी द्वारा उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
कंचन जायसवाल को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि वे गढ़वा नगर परिषद के विकास को नई दिशा देंगी। समर्थकों का कहना है कि उनकी साफ छवि और सामाजिक सक्रियता चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करेगी। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही वे अपना नामांकन 3 फरवरी दाखिल करेंगी, इससे पूर्व पार्टी स्तर पर एक संगठित प्रचार अभियान भी शुरू किया जाएगा।
Post Views: 340












Leave a Reply