हर मौके पर जनसेवा कार्य करता है झामुमो : शम्भू राम

झामुमो ने मनाई दिशोम गुरू की जयंती, रक्तदान शिविर का आयोजन, किया फल व कंबल का वितरण

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा जिला झामुमो के तत्वावधान में दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई। रविवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित जयंती कार्यक्रम के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। तत्पश्चात सदर अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल, ब्रेड एवं फल का वितरण किया गया। साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच दो हजार से अधिक कंबल का वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में राहुल कुमार साहू, कमलेश कुमार, आनंद दास, दिलीप गुप्ता, आनंद पाण्डेय, रंथा नायक, प्रियम सिंह, अजीत पासवान, प्रेमलता कुमारी, रोहित राज, आशीष अग्रवाल, शशि कुमार, कुंदन कुमार, सुनील प्रसाद, राधा देवी, प्रशांत मिश्रा आदि ने रक्तदान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष शम्भू राम ने कहा कि झामुमो हर मौके पर जनसेवा का कार्य करती है। दिशोम गुरू की जयंती के मौके पर झामुमो की ओर से कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। साथ ही गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल, फल, ब्रेड का वितरण किया गया। जबकि गढ़वा विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सचिव शरीफ अंसारी, रेखा चौबे, तनवीर आलम ख़ान, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, मनोज तिवारी, मुजीबुर रहमान, धनंजय तिवारी, फुजैल अहमद, आराधना सिंह, रेखा पाठक, अजय ठाकुर, राजा सिंह, राहुल साहू, सुजीत चंद्रवंशी, चंदन पासवान, बड़ू सेन, प्रियम सिंह, मयंक द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, आनंद पांडेय, कमलेश राम, धनंजय पासवान, आनंद दास आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!