शिबू सोरेन व्यक्ति नहीं विचार थे: मो. शरीफ

शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर एएनजी कंपनी द्वारा 200 मजदूरों के बीच बांटा गाया कंबल, चूड़ा व तिलकुट

रजनीश कुमार, गढ़वा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व राज्य पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की 83वां जयंती चिनियां रोड स्थित एएनजी कार्यालय में धूम-धाम से मनाई गई। एएनजी कंपनी के प्रदीप चैधरी, झामुमो के जिला सचिव मो. शरीफ, फुजैल अहमद ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्र्यापण कर जयंती मनाई। इस मौके पर एएनजी कंपनी द्वारा 200 मजदूरों के बीच कंबल, चूड़ा व तिलकुट का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला सचिव मो. शरीफ ने कहा कि शिबू सोरेन व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनाने में शिबू सोरेन की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि उनके निधन होने से पूरे राज्य को क्षति हुआ है। शिबू सोरेन के निधन के बाद पहला जयंती मनाया जा रहा है। कंपनी के प्रदीप चैधरी ने कहा कि ठंड को देखते हुए एएनजी कंपनी द्वारा मजदूरों के बीच कंबल, तिलकुट व चूड़ा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 200 मजदूरों के बीच समाग्री का वितरण किया गया है। इस मौके पर अंकित पटेल, शिल्पा दूबे, विरेंद्र कुमार, रामप्रवेश सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!