ऑक्सफोर्ड गढ़वा में क्रिसमस का भव्य आयोजन

रजनीश कुमार, गढ़वा

टंडवा नारायणपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय एवं प्रबंधन समिति के कर कमलों द्वारा केंडल जलाकर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय माईकल उमेश कन्ना ने अपने अभिभाषण में क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को प्रेम, सौहार्द एवं मिलजुलकर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रभु ईशु ने जीवन भर मानव कल्याण, प्रेम एवं शांति का प्रचार किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य, स्किट एवं छोटे बच्चों के द्वारा क्रिसमस के थीम पर रंग – बिरंगी झांकियाँ प्रस्तुत की गई। वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी प्रभु ईशु के लिए प्रार्थना गायन किया गया। विद्यालय के प्रबंधन समीति निदेशक महोदय श्री अनुप सोनी, सचीव महोदय श्री आलोक सोनी, विद्यालय प्रबंधन सदस्य श्री आकाश सोनी, धीरज राज एवं सोनु कुमार कने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी। बताते चले यह विद्यालय कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर जात-पात से ऊपर उठकर आपस में प्रेम और सौहार्द प्रस्तुत करता है। इस विद्यालय में अलग-अलग मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। विद्यालगों का लक्ष्य बच्चों में सर्वांगिन एवं उन्हें सफलता की ओर अग्रसर करना है। विद्यालय में सत्र 2026-27 का नामांकन प्रक्रिया प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीमित सीट होने कारण लोग यथाशिघ्र नामांकन के लिए आ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन बच्चों में शैक्षणिक शारीरिक, मानसीक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़ी उच्च कोटि की शिक्षा का प्रबंध करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!