रजनीश कुमार, गढ़वा
कुछ दिन पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद का आॅन लाइन वोटिंग हुआ था। जिलाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने दावेदारी पेश किया था। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त से वोटिंग का कार्य प्रारंभ किया गया था। जो 15 सितंबर तक वोटिंग का कार्य किया गया था। जिसका परिणाम 23 दिसंबर को आया। जिसमें ऋषभ चंद्रवंशी को 1902 वोट मिला था। जबकि ऋषभ के प्रतिद्वंदी को रोहित पांडेय को 931 वोट मिला था। जिससे ऋषभ चंद्रवंशी 971 वोट से जिलाध्यक्ष का चुनाव जितने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार ऋषभ को 1902 वोट मिले, रोहित पांडेय को 931,हारून अंसारी को 404, अयूब खान को 302 वोट मिला। इसकी जानकारी देते हुए ऋषभ चंद्रवंशी ने बताया कि सभी का आर्शीवाद व सहयोग से जिलाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष थे। ऋषभ का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ा हुआ है। बधाई देने वाले में पाल महासंघ के सुमित पाल, रामजी पासवान, तेली समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, खरवार एकता मंच के लव सिंह, मुनेश्वर सिंह, चंद्रवंशी समाज के सन्नी चंद्रवंशी, प्रवीण चंद्रवंशी, गौतम चंद्रवंशी, शुभम पांडेय, अफसर अली, अल्ताफ अंसारी, बलजीत यादव, प्रियांशु शर्मा, हसनैन राजा सहित कई लोगों का नाम शामिल है।












Leave a Reply