सूरत पांडे पब्लिक स्कूल ने डीएवी मॉडल को 55 रनों से हराया

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

रजनीश कुमार, गढ़वा

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सूरत पांडे पब्लिक स्कूल ने डीएवी मॉडल स्कूल को 55 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में जिला पब्लिक स्कूल समय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सूरत पांडे पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुशील के 11, विक्की के 10 और सिबतेन के 32 रन के सहारे निर्धारित ओवर में नो विकेट खोकर 105 रन बनाए। डीएवी मॉडल की ओर से ऋषिकेश में तीन और मंजर ने दो विकेट लिया। 106 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी दव मॉडल की टीम सत्यम सोनी के 18 रन के छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दाएं अंक में भी प्रवेश नहीं कर सका पूरी टीम निर्धारित ओवरों में नो विकेट खोकर 50 रन ही बना पाई। परमेश्वरी मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सूरत पांडे पब्लिक स्कूल के सिबतेन को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है।इसमें भाग लेने से खिलाड़ियों में खेल भावना, दृढ़ता, समर्पण और टीम वर्क जैसे जीवन कौशल विकसित होते हैं। इस मौके पर प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष दीपक,सचिव आनंद सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी,मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, पंकज कुमार सोनी, रजनीश कुमार, नीतीश मेहता, अभिनव भारद्वाज, नैतिक, मोहसिन अंसारी, नमन कुमार, आर्यन कुमार, सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!