क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह 21 को, कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर

क्षत्रिय समाज का मिलन महज एक जाती का नहीं है बल्कि यह मिलन उस गौरव का जिसके बदौलत आज हम भारत की कल्पना कर पा रहे हैं: क्षत्रिय समाज

रजनीश कुमार, गढ़वा

क्षत्रिय गौरव एकता का महामिलन समारोह आगामी 21 दिसंबर को टाउन हाॅल के मैदान में आहूत की गई है। महामिलन समारोह को लेकर क्षत्रिय समाज द्वारा तैयारी जोर-शोर से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी आंदोलन में युवाओं की भुमिका को अर्श तक लेजाने वाले बिहार राज्य के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह उपस्थित रहेगें। उक्त जानकारी क्षत्रिय समाज के लोगों ने शुक्रवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले भर सेे समाज के लोग भाग लेगें। गढ़वा जिले के प्रत्येक गांव के सभी क्षत्रिय के घरों में निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। उक्त लोगों ने बताया कि क्षत्रिय समाज का मिलन महज एक जाती का नहीं है बल्कि यह मिलन उस गौरव का जिसके बदौलत आज हम भारत की कल्पना कर पा रहे हैं। उक्त लोगों ने कहा कि संपूर्ण समाज की सुरक्षा एवं शांति प्रदान करने वाला क्षत्रिय समाज कतिपय कुछ कारणों और कर्मियों से अपनी भूमिका से वनचित हो गया था। क्षत्रिय समाज के अंदर कमजोर एवं जरूरतमंद को उपर उठाने का बड़ा संकल्प भी इसका एक हिस्सा है। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुनिल सिंह, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, विधायक अनंत प्रताप देव, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह, समाजसेवी शारदा महेश प्रताप देव, दीपक प्रताप देव, पूर्व जिला बिस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, कुलाअधिपति बाबू दिनेश प्रसाद सिंह, समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, डीपी सिंह उपस्थित रहेगें। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से शैलेंद्र कुमार सिंह, दयानंद सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, बबन सिंह, उमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सच्चिदान सिंह, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, कृपाल सिंह, सुर्दशन सिंह, विकास सिंह, दीपक सिंह, छोटू सिंह, राजा सिंह, सत्यम सिंह, आर्यन सिंह, विवेक सिंह, सुशील सिंह, मिथिलेश कुमार देव, संजय सिंह, प्रबल प्रताप देव, मंटू सिंह, लड्डू सिंह, चुनमुन्न सिंह, लक्की सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह, विरेंद्र सिंह, राजन सिंह, गंम्भीरा सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!