रजनीश कुमार, गढ़वा
गढ़वा जिले के झारखंड-छत्तीसगढ़ मार्ग 343 के रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव के झुमेलवा मोड़ के पास सहारा नामक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी, जिसमें बस और ट्रक के दो चालक, कंडक्टर व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि बस के यात्री बाल-बाल बचें । घायलों में बस चालक बगिमा मोड़ छत्तीसगढ़ के भोला जायसवाल एवं ट्रक चालक हलिमंता नगर ऊंटारी के विकास चौधरी, बस कंडक्टर रबदा रंका निवासी आशीष तिवारी, खलासी रविन्द्र तिवारी मरठिया गढ़वा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में भर्ती कराया गया। कंडक्टर आशीष तिवारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए डॉक्टर की टीम ने रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बस डालटनगंज से अंबिकापुर छत्तीसगढ़ जा रही थी। बस जैसे ही बिश्रामपुर गांव के झुमेलवा मोड़ पहुंची वैसे ही छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही ट्रक से सीधी टक्करा गयी। बस चालक के पास कंडक्टर व खलासी दोनों बैठे थे। उक्त तीनों के सिर व पैर में चोट लगी है। वहीं ट्रक चालक को भी सिर में चोट लगी है। वहीं रंका थाना के पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा के साथ रंका थाना प्रभारी रवि केशरी घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुटे रहें।












Leave a Reply