रजनीश कुमार, गढ़वा
गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में गढ़वा जिला अंडर 14 टीम की घोषणा संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह के द्वारा की गई। जिसमें प्रतीक कुमार कप्तान, आयुष्मान कुमार पांडेय, दिव्याम राज ,जावेद अलम , उत्तम पाल,देव शौर्य ,सचिन कुमार ,हिमांशु कुमार सिंह ,प्रतीक उरांव,युग प्रताप, रूपेश कुमार पांडेय शमशेर अंसारी ,अर्जुन सिंह चौहान,आराध्या सिंह, अध्यंश चौधरी,आरव सोनी,शिवम् कुमार गुप्ता, अर्णव शर्मा को टीम में शामिल किया गया है । टीम का कोच सिकंदर प्रजापति, मैनेजर सुशील कुमार को बनाया गया है। इस अवसर पर क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, सदस्य अजयकांत, कोच सिकंदर प्रजापति, अमित कुमार, प्रीतम कुमार उपस्थित थे । झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 6 जोन में मैच आयोजित किया गया है। गढ़वा को वेस्ट जोन में रखा गया है। वेस्ट जोन का मैच लातेहार में आयोजित किया गया है । इसमें लातेहार, गढ़वा ,पलामू व चतरा की टीम शामिल है। गढ़वा का पहला मैच पलामू जिला से 20 दिसंबर को खेला जायेगा ।












Leave a Reply