24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
रजनीश कुमार, गढ़वा
जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन एनपीएस गुरुकुलम ने एसजीएन किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल मेराल को एक तरफा मुकाबले में दस विकेट से हराकर वही दूसरे मैच में आर के पब्लिक स्कूल ने साईं पब्लिक स्कूल को 18 रन से हराकरअगले चक्र में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में एसजी किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल मेराल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन के 15, रौशन ओर कृष के आठ रन के सहारे छह विकेट खोकर 70 रन ही बना पाई। एनपीएस गुरुकुलम की और से अरबाज ने दो ,हिमांशु और अरमान ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एनपीएस गुरुकुलम ने ज्ञान के नाबाद 37 ओर हिमांशु के नाबाद 20 रन के बदौलत बिना विकेट खोए विजय लक्ष्य को पा लिया। दूसरे मैच में श्री साईं पब्लिक स्कूल ने जीतकर आर के पब्लिक स्कूल को पहले बल्लेबाजी करते हुए नीरज के 12, उमंग के 15 रन के सहारे निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन ही बना पाई। श्री साईं पब्लिक स्कूल की और से रौशन ने चार और तन्मय ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी श्री साईं पब्लिक रेहान के 17 रन के सहयोग से 62 रन ही बना पाई। आर के पब्लिक स्कूल की और से रेहान ने दो ओर साजिद ने एक विकेट लिया। परमेश्वरी मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरुकुलम के ज्ञान और आर के पब्लिक स्कूल के रेहान को दिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुशील केशरी,दीपक, सचिव आनंद सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी,मनीष उपाध्याय,पंकज कुमार सोनी,रजनीश कुमार, मनोज तिवारी, मोहसिन,नमन कुमार, नैतिक, आर्यन, शुभम अभिनव भारद्वाज,नीतीश मेहता आदि लोग उपस्थित थे।












Leave a Reply