पहली बार गढ़वा पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत

जिस जिला में महिला कमिटी कमजोर हैं वहां मजबूत करना हैं: प्रदेश अध्यक्ष

रजनीश कुमार, गढ़वा


झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको गुरूवार को गढ़वा पहुंची। रमा खलको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गढ़वा पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष को गढ़वा आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को शाॅल व बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गढ़वा आई हूं। उन्होंने कहा कि सभी जिला में अभियान चलाकर महिलाओं को कांग्रेस कमिटी में जोड़ा जाएगा। ताकि सभी जिले में महिला कमिटी में मजबूती से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू व लातेहार जिला का दौरा कर रही हंू। तीनों जिला में कांग्रेस कमिटी में महिला की संख्या नहीं केे बराबर है आने वाले सयम में महिलाओं को कांग्रेस कमिटी में जोड़ा जाएगा ताकि कांग्रेस कमिटी और भी मजबूती से कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमिटी का गढ़वा में महिला जिलाध्यक्ष नहीं हैं। एक माह के अंदर महिला जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष का चयन होने के बाद प्रखंड स्तर पर भी कमिटी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रही हैं। सभी प्रखंडों में कमिटी का विस्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना दाल-भात चलाया गया था लेकिन अभी बंद हैं लेकिन बिचैलियों के द्वारा राशि की निकासी अवैध तरीके से किया जा रहा है। इसकी सूचना डीसी को दिया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी, पलामू जिलाध्यक्ष विमला देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!