29.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्त गिरिफ्तार, जेल

गढ़देवी मोहल्ला में बीक रहा था ब्राउन शुगर,सासाराम से ला रहा था ब्राउन शुगर

रजनीश कुमार, गढ़वा


गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर , दो लाख 80 हजार नकद, छः मोबाईल फोन व ब्राउन शुगर बेचने की समाग्री व दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने थाना पसिर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़देवी मोहल्ला में कुछ व्यक्तियों द्वारा ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है। सूचना के आलोक में छापेमारी की गई तो ब्राउन शुगर बेच रहे राहुल कुमार एवं विनोद राम उर्फ सोढ़न को मौके से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों की तलाशी ली गई तो 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त राहुल कुमार द्वारा स्वीकार किया गया कि वह बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर गढ़वा में 500- 700 रूपये प्रति पुड़िया बेचता था। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावे थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, चिरंजिवी मंडल, अभिमन्यु सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!