तेली साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, महिला व युवा जिला अध्यक्ष का हुआ सर्वसम्मति से चयन

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा जिले के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में सोमवार, 15 जून 2026 को गढ़वा जिला तेली साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों की प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के महान दानवीर भामाशाह, भक्त शिरोमणि मां कर्मा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर डॉ. राकेश रंजन प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, मानिकचंद साहू, सुनील प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, टिंकू प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, सचिन प्रसाद गुप्ता, ललन प्रसाद गुप्ता, पवन प्रसाद गुप्ता, विजय प्रसाद गुप्ता (मेराल) एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज के व्याख्याता अरविंद प्रसाद गुप्ता ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत एवं संगठित करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से जिला महिला अध्यक्ष एवं जिला युवा अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 9 अगस्त 2026 को सभी 20 प्रखंडों की कमेटियों की उपस्थिति में पूरे गढ़वा जिला तेली साहू समाज के मुख्य अध्यक्ष का भी सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से डंडई प्रखंड निवासी श्रीमती सुषमा देवी को जिला महिला अध्यक्ष तथा मेराल प्रखंड निवासी श्रीमती ममता देवी को जिला महिला सचिव चुना गया। दोनों नवचयनित पदाधिकारियों का माला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसी प्रकार धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को गढ़वा जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें भी माला पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश रंजन गुप्ता ने कहा कि जल्द ही सभी 20 प्रखंडों का दौरा कर समाज के लोगों की राय एवं सुझाव लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा समाज को एकजुट करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सभा को टिंकू प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, उदित प्रसाद गुप्ता, आईटी अभियंता संतोष प्रसाद गुप्ता, भूतपूर्व मुखिया प्रतिनिधि जरही संतोष कुमार गुप्ता एवं अनिरुद्ध गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। अंत में डॉ. राकेश रंजन गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। बैठक में समाज के कल्याणकारी कार्यों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि समाज द्वारा वर्षभर नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन, प्रत्येक माह दो बार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रतिदिन नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना, गढ़वा आने वाले समाज के लोगों के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था जैसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही समाज का अपना भवन निर्माण, बच्चों के लिए नि:शुल्क ट्यूशन एवं गरीब एवं असहाय लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक सहायता की योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विक्की कुमार गुप्ता, बसंत कुमार गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, इलू गुप्ता, शिव पूजन प्रसाद गुप्ता, प्रोफेसर भास्कर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!