रजनीश कुमार, गढ़वा
सामाजिक सेवा के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला प्रसाद वितरण कार्यक्रम लगातार अपने 130वें सप्ताह में भी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप सोशल वर्कर एवं संस्था के सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मंगलवार को सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर लगाए गए स्टॉल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने भी कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। संस्था के आकाश केसरी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य अब अपने 130वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धार्मिक आस्था को जोड़ने वाले इस अभियान में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश गुप्ता एवं मंजू देवी के पोते तथा शुभम गुप्ता एवं तानवी गुप्ता के सुपुत्र शिविन गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जन्मदिन को सेवा और पुण्य कार्य से जोड़ते हुए परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा। कार्यक्रम में गौरव गुप्ता, कुमकुम गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का भाव देखने को मिला।












Leave a Reply