रजनीश कुमार, गढ़वा
जिले के सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉ मनीष कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री राम लला मंदिर में वाटर कूलर मशीन उपलब्ध कराया है। उन्होंने मंदिर में दो- तीन दिनों में आरो मशीन भी लगवाने की बात कही है।
डॉ मनीष सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए वाटर कूलर को रविवार को मंदिर परिसर में इंस्टॉल करा दिया गया। अब भीषण गर्मी में वाटर कूलर से श्रद्धालुओं को शीतल जल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मशीन के इंस्टॉलेशन के दौरान मंदिर में पुजारी बैजनाथ तिवारी ने विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा एवं आरती की। इस मौके पर उपस्थित डॉ मनीष कुमार सिंह ने मशीन से निकल रहे शीतल जल का सेवन कर वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दो तीन दिनों के अंदर एक वाटर प्यूरीफायर भी मंदिर में लगवा देंगे। डॉ सिंह की इस सेवा भाव का सम्मान करते हुए श्री राम लला मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह एवं सचिव धनंजय सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ भगवान श्री राम लला भगवान से डॉ श्री सिंह को सदैव स्वस्थ्य रखने एवं उनकी समाज सेवा की भावना को और मजबूत बनाए रखने की कामना की। उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह के कहा कि डॉ मनीष सिंह के सहयोग से सैकड़ों श्रद्धालुओं को शीतल जल मिलेगा। वहीं सचिव धनंजय ने कहा कि डॉ मनीष बाबू मंदिर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ईश्वर उन्हें और समर्थ बनाए। समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय जी के निर्देशन में मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुराने भवनों की मरम्मत और मंदिर में अन्य विकास के कार्य भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ मनीष सिंह ने वाटर कूलर मशीन इंस्टॉल करने वाले प्रिंस कुमार राजन एवं उनके सहयोगियों को भी अंग वस्त्र प्रदान के सम्मानित किया।











Leave a Reply