रजनीश कुमार, गढ़वा
मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव में डंडई मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल सवार द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण बाइक पेड़ से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार चौधरी उम्र करीब 18 वर्ष पिता गोपी चौधरी बाना गांव के दूंनूखाड टोला का रहने वाला था। घायलों में कुदुर चौधरी पिता सुकन चौधरी गेरूआ के यूरिया टोला निवासी तथा सोमारू चौधरी पिता चुनमुन चौधरी की स्थिति अत्यंत खराब है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। लोगों के अनुसार यह घटना दिन के करीब 12:00 की है। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों युवक जा रहे थे मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई जिसमें विकास की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतक विकास तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा भेजे। ग्रामीणों के सहयोग से थाना प्रभारी विष्णु कांत ने मृतक तथा दोनों घायलों को खुद से दुर्घटना स्थल से उठाकर अस्पताल भेजा। विकास का पोस्टमार्टम गढ़वा सदर अस्पताल में कराया गया।












Leave a Reply