गढ़वा में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, तीन होटलों में छापेमारी कर 11 जोड़े हिरासत में, सभी होटल सील

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरा से बाहर निकला लड़का व लड़की को

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा में सोमवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शहर के तीन अलग-अलग होटलों में छापेमारी की गई, जहां से कुल 11 जोड़ी युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के बाद तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सोनपुरवा स्थित एसएनसी होटल में छापेमारी की गई। यहां से पुलिस ने एक नाबालिग युवती और दो नाबालिग युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर होटल को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने स्टेशन रोड स्थित होटल आरडीएक्स में दबिश दी। यहां पुलिस को कई कमरों के दरवाजे अंदर से बंद मिले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस जवानों ने दो कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, जिसके बाद अंदर से युवक-युवती को बाहर निकाला गया। इस होटल से कुल 7 जोड़ी युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। यहां भी संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर होटल को सील कर दिया गया। तीसरी कार्रवाई रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में हुई, जहां से 3 जोड़ी युवक-युवतियों को पकड़ा गया। इस होटल को भी प्रशासन ने सील कर दिया। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न होटलों में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई और जहां भी संदिग्ध स्थिति पाई गई, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को सील किया गया। वहीं एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जो तथ्य सामने आए हैं, उसकी गहन जांच की जा रही है। सभी हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच हो रही है। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी यशोधरा, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी सुनील तिवारी, इंस्पेक्टर बृज कुमार, सीओ सफी आलम सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान छापेमारी टीम में शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!