15वीं झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18-19 अप्रैल को बोकारो में

रजनीश कुमार, गढ़वा


झारखंड के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 15वीं झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 18 से 19 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनकियारी में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न संस्थानों और क्लबों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम दो इवेंट में हिस्सा ले सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को ₹400 का ऑनलाइन पार्टिसिपेशन शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन एंट्री की तिथि 8 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए AFI द्वारा जारी यूआईडी नंबर अनिवार्य होगा। बिना यूआईडी के किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गढ़वा से टीम 17 अप्रैल को रवाना
गढ़वा जिला से चयनित खिलाड़ी 17 अप्रैल 2026 को बोकारो (चंदनकियारी) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जिला एथलेटिक संघ से संपर्क कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के प्रमुख इवेंट्स
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई ट्रैक और फील्ड इवेंट्स शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर
800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर
110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल
हाई जंप, लॉन्ग जंप
शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो
4×100 मीटर रिले, 4×400 मीटर रिले
10 किलोमीटर वॉक
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका
इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
संपर्क सूत्र
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—
सह सचिव: सुशील कुमार तिवारी (मो. 6201073740)
कोषाध्यक्ष: अजय कांत (मो. 7461906890)
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!