युवक रांकी मोहल्ला के हैं तो युवती भगलपुर टंडवा की
रजनीश कुमार, गढ़वा
शहर में सोमवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएनसी होटल में छापेमारी की। यह होटल शहर के सोनपुरवा इलाके में स्थित है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से एक युवती और दो युवकों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में बिना रजिस्टर एंट्री के कुछ लोग संदिग्ध परिस्थिति में ठहरे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीनों को एक कमरे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवती स्कूल ड्रेस में होटल पहुंची थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गढ़वा शहर के रांकी मोहल्ला के निवासी हैं, जबकि युवती भगलपुर टंडवा की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है और उनकी उम्र की भी पुष्टि की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल के नीचे जिम संचालित होता है और उसी की आड़ में होटल में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। यह भी कहा जा रहा है कि शहर के कई होटलों में इस तरह की गतिविधियां पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिन पर समय-समय पर पुलिस कार्रवाई करती रही है। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और होटल संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।












Leave a Reply