युवा शक्ति संघ (भंडारा समिति) रंका मोड़, गढ़वा द्वारा रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त

रजनीश कुमार, गढ़वा

रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे के सफल आयोजन के पश्चात युवा शक्ति संघ (भंडारा समिति), रंका मोड़, गढ़वा के अध्यक्ष मिंटू मधेशिया ने जिले के समस्त रामभक्तों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आयोजन पूर्ण रूप से सफल हो सका। इसके लिए समिति आप सभी की आजीवन ऋणी रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि इस भंडारे में लगभग 20,000 (बीस हजार) रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और धार्मिक एकता व आस्था का प्रतीक है। मिंटू मधेशिया ने रामनवमी पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन सुचारू रूप से संभव नहीं था। इसके साथ ही नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों को भी उनके सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समर्पण और सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए अध्यक्ष ने उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ने गढ़वा जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन को व्यापक रूप से प्रसारित कर जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाई। विशेष रूप से गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी को समिति की ओर से सहयोग हेतु विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में समिति बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी और समाज की सेवा करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!