घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी किया गया रेफर
रजनीश कुमार, गढ़वा
मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में नव निर्मित ईट भट्ठा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतक का पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल जिला के मौ पुर बाबई गांव निवासी रामकुमार सिंह के 35 वर्ष पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल का पहचान उसी गांव के चंद्रसेन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र मनवीर, मो शमशाद का 22 वर्षीय पुत्र चमन, जालीम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र संग्राम सिंह, रामचरण का 32 वर्ष पुत्र पुष्पेंद्र कुमार शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमरमा गांव में गुड्डू सिंह का चिमनी ईट भट्ठा बन रहा था। भट्ठा का निर्माण करीब 100 फीट ऊंचा हो चूका था। 60 फीट की ऊंचाई पर उक्त पांचो ईट भट्ठा का प्लास्टर कर रहे थे। इस दौरान नवनिर्मित ईट भट्ठा ऊपर से गिर गया। जिसमें उक्त पांचो दब गए। भट्टे पर कम करें उन मजदूरों ने उक्त पांचो को बाहर निकाला और उन्हें सदर अस्पताल लाया। घटना में घायलों ने बताया कि उन्हीं के गांव यूपी के ही क़ासिम कि कहने पर 10 मजदूर भट्ठा का निर्माण करने कमरमा आए हुए थे। करीब 1 महीने से उक्त भट्ठा का निर्माण चल रहा था। मंगलवार सुबह 9:00 बजे अचानक ईट भट्ठा के ऊपरी हिस्सा नीचे धसने लगा। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने काफी मशक्कत से दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दी है।












Leave a Reply