जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन करा रहा है,21 कन्याओं का सामूहिक विवाह : महाकाल

रजनीश कुमार, गढ़वा

जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन द्वारा जिले के 21 गरीब व असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए अभी से योग्य कन्याओं के चयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जो माता पिता अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह शादी पूरी तरह से निश्शुल्क होगी। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उक्त बातें संस्था के अध्यक्ष संजीव दुबे एवं सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी ने दी। उन्होने बताया कि सामूहिक विवाह की फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। पंचायत प्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। उनसे भी योग्य कन्याओं का आवेदन कराने के लिए आग्रह किया गया है। सामूहिक विवाह धूमधाम से कराया जाएगा। विभिन्न सामग्रियों के दान के साथ साथ दुल्हन को विदा किया जाएगा। साथ ही उनके सगे संबंधियों के भोजन आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। एक लड़की का जिस तरह से बरात निकलता है तथा विधिविधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। हम गरीब असहायों की मदद लगातार कर रहे है। शिक्षा स्वास्थ्य आदि के दिशा में भी काम किया जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना पुण्य का कार्य है। हम इसकी सराहना करते हैं। मौके पर अजय कुमार, पवन उपाध्याय, प्रिंस सिंह, प्रियांशु दुबे, आर्यन कुुमार, हसीना खान, रानी सिंह, खुशबू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!