गढ़वा में 9 जून को होगा “युवा संवाद चौपाल”, शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवाओं से एकजुट होने की अपील

रजनीश कुमार, गढ़वा

युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गढ़वा की ओर से जिले के युवाओं को संगठित करने और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा पेपर लीक जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से 9 जून को “युवा संवाद चौपाल” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम उत्सव गार्डन, गढ़वा में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। युवा राजद गढ़वा के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड के युवाओं ने “युवा संवाद चौपाल” के माध्यम से बदलाव की जो मशाल जलाई है, उसे अब पूरे गढ़वा जिले में जन आंदोलन का रूप देना है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को और मजबूत करने का समय आ गया है तथा बेरोजगारी, पेपर लीक, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और अन्याय के खिलाफ युवाओं को एक मंच पर आकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी जागरूक युवाओं, युवतियों एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मंच दबे-कुचले और पीछे छूट गए युवा कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर देगा। उनका कहना है कि युवा किसी भी राष्ट्र और संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके नेतृत्व में ही सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम के तृतीय चरण में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार के गढ़वा आगमन की भी जानकारी दी गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए युवाओं से संघर्ष का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा। मुनेश्वर सिंह ने कहा कि “जब युवा चलता है, तो इतिहास बदलता है।” उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर गढ़वा की धरती से एक नए बदलाव की शुरुआत करने की अपील की। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने भी युवाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!