गढ़वा में अनोखी पहल: डीजे ना बराती फिर भी प्रेमी ने अपने प्रेमिका की मांग में बीच सड़क पर भरा सिंदूर

प्रेमी ने कहा कल तक मेरा यह प्रेमिका थी लेकिन अब मेरा पत्नी बन गई है ?

गढ़वा प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी का लोगों ने जमकर किया सराहना

रजनीश कुमार, गढ़वा

गढ़वा में प्रशासन और पुलिस की एक अनोखी कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के कई होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटल एसएनसी, होटल आरडीएक्स और रंका रोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में जांच की गई। छापेमारी के दौरान इन होटलों से आपत्तिजनक स्थिति में कुल 11 कपल पकड़े गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में कार्रवाई की, जिसमें कुछ लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, कुछ कपल्स को आपसी सहमति के आधार पर थाने में बॉन्ड भरवाकर शादी करने की अनुमति दी गई। थाने से अनुमति मिलते ही कुछ जोड़ों ने बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज के सड़क को ही मंडप मानकर शादी रचा ली। लड़कों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें सात जन्मों तक पत्नी मान लिया। इस दौरान न कोई मंडप था, न पंडित और न ही कोई डीजे—फिर भी यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक मिलेगा। लोगों ने यह भी कहा कि गढ़वा पुलिस और प्रशासन ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। यह घटना इस कहावत को भी चरितार्थ करती दिखी कि “प्यार दिल से होता है, दिखावे से नहीं” । गढ़वा में हुआ यह अनोखा विवाह सामाजिक चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!