रमकंडा में रामनवमी जुलूस विवाद पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 19 गिरफ्तार

रजनीश कुमार,
गढ़वा


गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी जुलूस को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी के निर्देश पर गढ़वा एसपी अमन कुमार ने तत्काल प्रभाव से रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार को एसपी अमन कुमार ने टेलिफोनिक जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया। सैकड़ों जवानों ने रात भर छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुस्लिम पक्ष के 13 और हिंदू पक्ष के 6 लोग शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 18 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसपी ने बताया कि गुरुवार की रात हुए इस विवाद के संबंध में अलग से मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!