जिला ज़िला कांग्रेस कमिटी का प्रशिक्षण सत्र संपन्न


रजनीश कुमार, गढ़वा

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में चल रहे जिला अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, प्रखंड, मंडल अध्यक्ष एवं बीएलए मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी का प्रशिक्षण सत्र लालगुटुवा बैंक्वेट हॉल, राँची में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकताओं वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करना और जनता से जुड़ाव को और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी श्री के. राजू, सह प्रभारी श्री श्रीबेला प्रसाद, तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश,नेता विधायक दल श्री प्रदीप यादव कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कहा कि प्रशिक्षण संगठन के पुनर्निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस कार्यकर्ता यदि अपने कर्तव्यों और विचारधारा को गहराई से समझें, तो जनमानस के बीच सच्चाई और संवैधानिक मूल्यों की लौ कभी बुझ नहीं सकती। जिला प्रवेक्षक श्री सत्यनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़वा जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम से संगठन में नई ऊर्जा, अनुशासन और जनसंपर्क की प्रतिबद्धता पैदा हुई है। यह प्रशिक्षण हमारे लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि मिशन है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!