पूरे झारखंड-बिहार में प्रसिद्ध है गढ़वा का छठ : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंत्री ने किया विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। श्री ठाकुर ने स्टूडेंट क्लब, फ्रेंडस क्लब, छठ सेवा समिति सहिजना आदि छठ घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने क्लबों के पदाधिकारियों से तैयारियों की चर्चा की। साथ ही सभी को सहयोग किया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व आज नहाय खाय के साथ शुरूआत हो गई। गढ़वा के सभी क्लबों के पदाधिकारी व सदस्य एवं अन्य लोग भी तन, मन, धन से छठ महापर्व के वृहत आयोजन में काफी सहयोग करते हैं। यहां 15 दिन पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है। लोग दिन-रात लग कर काफी भव्य आयोजन करते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा का छठ सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे बिहार-झारखंड में भव्य एवं बेहतर आयोजन के लिए काफी प्रसिद्ध है। दूसरे राज्यों से लोग गढ़वा में छठ का आयोजन देखने आते हैं। क्लबों के लोग छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए वे पूरा प्रयास करते हैं।  ठाकुर ने कहा कि छठ मईया एवं भगवान भाष्कर की कृपा हम सब पर बनी रहे। हमारे राज्य एवं पूरे देश में अमन, चैन एवं शांति कायम हो। पूरा देश खुशहाल हो एवं आगे बढ़े। मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी राकेश पाल, बिनोद जायसवाल, जितेंद्र सिन्हा, सुनील केषरी, जगजीवन बघेल, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल, दिलीप गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता सहित सभी क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!